Thursday, October 22nd, 2026

सभापति दुबे ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं, किया कोरोना प्रोटोकॉल नियमों का पालन करने अनुरोध

रायपुर
नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे ने महापर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं हैं। सभापति दुबे ने नागरिकों से आव्हान किया है कि वे  रायपुर नगर को सबसे सुंदर राजधानी के साथ ही स्वच्छ एवं हरित शहर बनाने के कार्यो में आगे आकर अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पूर्ण सकारात्मक सोच के साथ भागीदार बनने का प्रण लें। सभापति ने नगर पालिक निगम रायपुर की ओर से सभी राजधानीवासियों से  स्वच्छ भारत मिशन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत रायपुर को देश में स्वच्छ शहर नंबर एक बनाने हेतु रायपुर की सफाई व्यवस्था सुधारने सकारात्मक सहयोग देने का प्रण लेने का आव्हान महापर्व महाशिवरात्रि के पावन  पर्व अवसर पर किया है। सभापति ने सभी नागरिकों से पर्व के पावन अवसर पर कोरोना प्रोटोकॉल नियमों का पूर्ण व्यवहारिक पालन करने का अनुरोध जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से किया है।

 

#Mahashivaratri#requested

Source : Agency

पाठको की राय